मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान – हरियाळो राजस्थान (एक पेड़ माँ के नाम)
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशानुसार बिठूजा सीईटीपी प्लांट रोड पर “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान – हरियाळो राजस्थान (एक पेड़ माँ के नाम)” के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पचपदरा विधायक डॉ. अरुणजी चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भरतजी मोदी, सीईटीपी अध्यक्ष श्री रूपचंदजी सालेचा, उपाध्यक्ष श्री चेलाराम चौधरी सहित राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से श्री पीयूषजी, तथा सीईटीपी ट्रस्ट से श्री भूरारामजी जाट, संदीपजी ओस्तवाल, भरतजी माली, गनी भाई सुमरो, पूर्व ट्रस्टी श्री रामेश्वरजी भूतड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष श्री नैनारामजी सुंदेशा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा अनेक वरिष्ठ उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री घुमनारामजी जाट, मोहनजी माली, मगारामजी जाट, अमररामजी सुंदेशा, छगनजी माली, लक्ष्मण बलियारा, कस्तूरजी घांची, बाबूलालजी कोटड़िया, सुनील गोयल, राजेन्द्र प्रजापत, माधु माली, हीरालाल सुंदेशा, श्रवण सुंदेशा, दिनेश सुदेशा, पारसजी माली, सुमेर गोदारा, छगन गोदारा, छगनजी जैन, खुमजी जाट आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर सभी उपस्थित उद्यमियों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में बिठूजा से जुड़ी प्रत्येक औद्योगिक इकाई अपने परिसर में पौधारोपण करेगी और इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देगी।
हरियाळो राजस्थान – हर परिसर, हर मन में हरियाली का संकल्प

