दिनांक 12 अगस्त 2025 को लघु उद्योग भारती चोपानकी भिवाड़ी इकाई की मासिक बैठक का आयोजन न्यू भारत पैकेजिंग, लघु उद्योग भारती चोपानकी स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती जयपुर संभाग सचिव श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने की। बैठक में मुख्य रूप से 14 अगस्त 2025 को राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन राठौर के स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। साथ ही नए उद्योगों को लघु उद्योग भारती से जोड़ने के प्रयास, आगामी औद्योगिक मेले के लिए प्रत्येक सदस्य द्वारा कम से कम दो-दो स्लॉट बुक करने की अपील, चोपानकी औद्योगिक क्षेत्र में टूटी-फूटी सड़कों से हो रही समस्याओं, जलभराव एवं इंडस्ट्री में आने वाली अन्य परेशानियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती चोपानकी इकाई के संरक्षक मुकेश शर्मा, अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव नवीन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जैन एवं रजनीश त्यागी, उपाध्यक्ष वीरल गर्ग एवं अनूप केडिया, सहकोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संयुक्त सचिव रामनिवास यादव, तथा सदस्य राजेश गुप्ता, अजय पाठक, धर्मेंद्र मलिक, नवल सिंह, राजीव कुमार, श्रीमती सुधा मंगला, कुलदीप राजपूत, चमन लाल एवं अन्य उपस्थित रहे।

