लघु उद्योग भारती मादड़ी इकाई की चौथी मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती मादड़ी इकाई की चौथी मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सुराणा, सचिव श्री शुभम डांगी, आमंत्रित अतिथि गिर्वा इकाई के अध्यक्ष श्री ओम दवे, सचिव श्री प्रखिल सामर सहित मादड़ी इकाई के कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सूसिम जी सिंघवी ने नई सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर गिर्वा इकाई अध्यक्ष श्री ओम दवे एवं सचिव श्री प्रखिल सामर ने सदस्यों को स्मार्ट डिस्काउंट कार्ड और वेबसाइट से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। साथ ही, प्रत्येक माह उद्योग दर्शन आयोजित करने पर भी विचार किया गया।
मादड़ी इकाई ने लाभघड़ रिसॉर्ट में आयोजित संघोष्ठी कार्यक्रम हेतु 11,000/- रुपये का सहयोग प्रदान किया। अंत में सचिव श्री अरविंद मेहता एवं कोषाध्यक्ष श्री आशीष मित्तल ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

