लघु उद्योग भारती एवं CIPET के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितंबर 2025, गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक भिलाई स्थित होटल अमित इंटरनेशनल, सुपेला में “ग्रीन पैकेजिंग” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रूंगटा यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ उद्यमियों को यह जानकारी भी देंगे कि बिना किसी खर्च के Intellectual Property अर्जित करने में वे किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम उपरांत 5:30 से 6:30 बजे तक हाई टी का आयोजन भी रहेगा। भिलाई एवं दुर्ग के सभी उद्यमियों से विशेष आग्रह है कि इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों।
सादर,
डॉ. श्रीमती सी.पी. दूबे
प्रदेश अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

