लघु उद्योग भारती बगरू इकाई की वार्षिक बैठक सम्पन्न राजस्थान सरकार की राहत योजनाओं और स्टोन मार्ट
लघु उद्योग भारती बगरू इकाई की वार्षिक बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को लघु उद्योग भारती, बगरू इकाई की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में DIC (GM) श्री सुभाष जी शर्मा एवं जिला अधिकारी श्री आनन्द जी शर्मा ने राजस्थान सरकार द्वारा दी जा रही राहतों और नवीन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
लघु उद्योग भारती की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह जी ने आगामी स्टोन मार्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उद्यमियों से उसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान बगरू इकाई अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी माहेश्वरी ने राष्ट्रीय सचिव का बगरू आगमन पर स्वागत किया।
अंत में बगरू इकाई सचिव श्री सुरेन्द्र जी काबरा ने सभी उद्यमियों एवं पधारे पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

