शाजापुर जिले के कालापीपल में 26 सितंबर को लघु उद्योग भारती एवं एमएसएमई विभाग के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माधव गार्डन, कालापीपल में बहुत ही सुव्यवस्थित और नियोजित तरीके से संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय उद्योगों के विस्तार और उनकी कार्य पद्धति में सुधार को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जनपद पंचायत श्री DRS राणा जी उपस्थित थे। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता भोजराज पवार, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नवीन कुमार शुक्ला, प्रभु जी राजपूत, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मालवांचल महामंत्री सीमा मिश्रा, जिला अध्यक्ष किशोर प्रजापति और इकाई अध्यक्ष महेंद्र पांचाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान RK तलेला जी, Zed रवि वर्मा जी और Ramp विकास त्यागी जी ने वालमार्ट और अन्य व्यावसायिक पहलुओं के बारे में सभी उपस्थितों को जानकारी दी। उन्होंने उद्योगों के विस्तार और कार्य प्रणाली सुधार के महत्व पर जोर दिया और इस दिशा में कदम उठाने के सुझाव दिए।
कार्यशाला में कुल 150 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। उन्होंने सक्रिय रूप से चर्चा में हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। यह कार्यशाला एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई।

