माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, आदरणीय कर्नल राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ ने विश्व की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक पत्थर उद्योग प्रदर्शनियों में से एक “इंडिया स्टोनमार्ट 2026” के कर्टन रेज़र एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया, यह कार्यक्रम आज हॉलिडे इन होटल, जयपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ ने औपचारिक रूप से इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के रोडमैप का अनावरण किया तथा राजस्थान की अर्थव्यवस्था एवं भारत के निर्यात विकास में प्राकृतिक पत्थर उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह उद्योग राजस्थान की पहचान के साथ-साथ वैश्विक बाज़ार में भारत की मज़बूत उपस्थिति का प्रतीक है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “इंडिया स्टोनमार्ट 2026 “का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया,यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी भारत और विदेशों से प्रदर्शकों, खरीदारों, वास्तुकारों, बिल्डरों तथा पत्थर उद्योग से जुड़े पेशेवरों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी।
इस अवसर पर स्टोनमार्ट के संयोजक श्री नटवर अजमेरा जी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सह-महामंत्री श्री नरेश पारीक जी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह जी, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश गौतम जी, CDOS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री मुकुल रस्तोगी जी एवं CDOS के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) श्री दीपक अजमेरा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह प्रदर्शनी प्राकृतिक पत्थरों, मशीनरी, उपकरणों एवं संबद्ध उत्पादों की व्यापक श्रृंखला को प्रदर्शित करेगी तथा वैश्विक पत्थर उद्योग के लिए एक प्रभावी व्यावसायिक एवं नेटवर्किंग मंच के रूप में कार्य करेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक मीडिया प्रतिनिधि एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

