आज लघु उद्योग भारती इकाई बहरोड़ की मासिक बैठक अग्रवाल इंडस्ट्रीज, बहरोड़ में आयोजित हुई, जिसमें उद्योगों के विकास और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को जयपुर में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान MSME कॉनक्लेव में स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करने पर जोर दिया जाएगा। अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बहरोड़ औद्योगिक क्षेत्र से लगभग 350 करोड़ के MOU साइन होने की जानकारी दी, जो क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देंगे। उन्होंने जयपुर में बनने वाले बहु-कौशल केंद्र के बारे में बताया, जिसके रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर से शुरू होंगे, और इसे स्किल डेवलपमेंट के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल और सुभाष अग्रवाल ने MSME कॉनक्लेव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र में हुए बड़े MOU की जानकारी साझा की। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने उद्योगों के विकास और क्षेत्रीय उन्नति की दिशा में सक्रिय योगदान देने पर सहमति व्यक्त की।

