लघु उद्योग भारती संगठन मंत्री माननीय प्रकाश जी, सचिव ओमप्रकाश गुप्ता जी, मेरी (Satish Mitruka) और सतीश मित्रुका की वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जी के साथ लोकसभा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नेपाल से आयातित चाय के कारण उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री जी ने हमारे सुझावों को स्वीकार करते हुए एडीशनल सेक्रेटरी को लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर इन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, लंबित पुरानी सब्सिडी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जहां मंत्री जी ने ग़लत दावों की समस्या को रेखांकित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि लघु उद्योग भारती इस पर दायित्व लेता है, तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। हमारे दायित्व लेने के आश्वासन पर उन्होंने एडीशनल सेक्रेटरी को इस पर कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा, टी बोर्ड की एडवाइजरी कमेटी में वाटलीफ क्षेत्र से किसी सदस्य को शामिल न किए जाने पर हमने आपत्ति जताई। मंत्री जी ने तुरंत इस विषय पर कार्रवाई करते हुए हमसे नाम मांगा और संबंधित सदस्य को कमेटी में शामिल करने के निर्देश दिए।
अंत में, हमने मंत्री जी को उत्तर बंगाल आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दौरे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। यह बैठक संगठन और उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए बेहद प्रभावी और सार्थक रही।

