महिला इकाई विद्याधर नगर: मासिक बैठक का आयोजन
महिला इकाई विद्याधर नगर की मासिक बैठक इकाई संरक्षक श्रीमती प्रियंका अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में नए लोगों ने भी भाग लिया, जो जल्द ही लघु उद्योग भारती के साथ जुड़कर अपने उद्यम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब से हर महीने एक-एक सदस्य की मेजबानी में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से सभी सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यों और उद्यमों को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, एक सुझाव पेटी (चित) निकालने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे सदस्यों के विचार और सुझाव साझा किए जा सकें।
इस सफल कार्यक्रम के आयोजन में सभी की भागीदारी और सहयोग के लिए महिला इकाई जयपुर की ओर से सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
धन्यवाद!
खुशी अग्रवाल
अध्यक्ष, महिला इकाई विद्याधर नगर
प्रियंका अग्रवाल
सचिव, महिला इकाई विद्याधर नगर

