जीएसटीएफ के दसवें संस्करण का आयोजन किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के सभागार में हुआ। इस कार्यक्रम को राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद जी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक,किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन एवं जीएसटीएफ संयोजक नटवरलाल अजमेरा एवं सिडोज के वाइस चेयरमैन राकेश गुप्ता, सिडोज के सीईओ मुकुल रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत की गई। इसके उपरांत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारीयों द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ और पौधा के साथ शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जीएसटीएफ संयोजक नटवरलाल अजमेरा द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं सुरेश सिंह रावत का जीसीटीएफ सेमिनार में आने पर धन्यवाद दिया और राज्य सरकार द्वारा मार्बल ग्रेनाइट उद्योगों को मजबूती देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहाकी लघु उद्योग भारती एक वृहत संगठन है और इसके कई सदस्य भारत सरकार और राजस्थान सरकार की अनेकों नीतिगत समितियों में सम्मिलित होकर सरकार का कंधे से कन्धा मिलकर साथ दे रही है और साथ में यह भी बताया कि हाल ही में लघु उद्योग भारती के अथक प्रयासों से ही मिनरल्स और मार्बल पर लगने वाली टीपी शुल्क से मुक्ति मिली है।
इसके पश्चात लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश चंद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश अपने अमृत काल में संसाधनों के दोहन करते हुए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके दुनिया में आगे बढ़ रहा है और देशवासियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह उन्नत तकनीक का निरंतर प्रयोग करके देश को आगे बढ़ने में निरंतर सहयोग देते रहें ।
इसके उपरांत राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि किशनगढ़ एक तपोभूमि है इसी कारण से यह विश्व की प्रसिद्ध मार्बल मंडी है यहां के उद्यमी मेहनती और निरंतर नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहे है।
राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा की राजस्थान सरकार द्वारा उद्योगों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए निवेश प्रोत्साहन नीति 2024 का उल्लेख करते हुए कहा कि अब उद्यमीयों को व्यापार करने के लिए जमीन रीको के द्वारा सीधे ही आवंटित कर दी जाएगी इसमें जो व्यापारी अपनी फैक्ट्री लगाना चाहता है उसको सरकारी बोली या नीलामी में भाग लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने संकल्प लिया है कि उसे राजस्थान की आर्थिक मजबूती लेकर आनी है और राजस्थान की इकोनॉमी को 15 लाख करोड़ से 30 लाख करोड़ करके दिखानी है। राजस्थान में मार्बल के उत्पादन में नई-नई तकनीक के प्रयोग निरंतर करते रहना चाहिए और डाइवर्सिटीफीकेशन और वेस्ट से बेस्ट को साथ में लेकर निरंतर रिसर्च एंड डेवलपमेंट करते हुए मार्बल और ग्रेनाइट प्रोसेसिंग मैं नित नई तकनीक का प्रयोग करके प्रोसेसिंग में सुधार करते हुए पैकेजिंग में नित नए-नए परिवर्तन करते हुए उत्पादन को उत्तरोत्तर बढ़ाते रहना चाहिए।
इसके बाद सिडोज के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा फीता काटकर जीएसटीएफ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया और विभिन्न स्टौलों का अवलोकन किया गया।
मार्बल स्टोन इंडस्ट्रीज से संबंधित विभिन्न उपयोगी की सत्र आयोजित किए गए जिसमें प्रथम सत्र में " मूल्य सर्जन में नवाचार : पत्थर उद्योग के अपशिष्ट को अवसरों में बदलना" द्वितीय सत्र में "विकसित प्रौद्योगिकियों में पत्थर प्रसंस्करण : भविष्य के लिए औजार" एवं तृतीय सत्र में "वैश्विक विकास : निर्यात पदोन्नति नीतियां, और पत्थर उद्योग में कौशल विकास" इन सभी विषयों पर विभिन्न विषय विशेषज्ञ द्वारा उपयोगी व्याख्यान पत्र वाचन एवं उपयोगी जानकारी दी गई।
आज जीएसटीएफ सम्मिट में पूरे देश भर से लगभग 500 उद्यमियों ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदार दी । आज का कार्यक्रम का मंच संचालन उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम ने किया।
आज के इस कार्यक्रम में किशनगढ़ के सभापति श्री दिनेश सिंह जी राठौड़,उपखंड अधिकारी निशा सहारण के साथ लघु उद्योग भारती के प्रदेश के अनेक पदाधिकारी पदाधिकारी, लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई, लघु उद्योग भारती खोड़ा गणेश इकाई , लघु उद्योग भारती सिलोरा इकाई, लघु उद्योग भारती महिला इकाई, लघु उद्योग भारती हैंडीक्राफ्ट इकाई, लघु उद्योग भारती रूपनगढ़ इकाई, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन और राजस्थान सरकार के अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गौरव अग्रवाल
मीडिया प्रभारी
जीएसटीएफ 2025
8306881525

