जीएसटीएफ के दसवें संस्करण के आयोजन के संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के सभागार में आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जीएसटीएफ 2025 सेमिनार के संयोजक श्री नटवरलाल अजमेरा, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री सुधीर जी जैन, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश जी पारीक द्वारा बताया गया कि ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम सेमिनार के दसवें संस्करण का आयोजन दिनांक 9 जनवरी व 10 जनवरी 2025 को किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन भवन में किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती इस सम्मेलन का सह आयोजक है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है ।इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पत्थर उद्योग तकनीक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को देश-विदेश से आमंत्रित किया गया है जो कि अपने विषयों पर पत्र वाचन व प्रस्तुतीकरण के द्वारा नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्रदान करेंगे जो की स्टोन के खनन व प्रसंस्करण में कार्यरत उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। जीएसटीएफ सेमिनार में कई विषयों पर जानकारी दी जाएगी जिनमें पत्थर उद्योग के अपशिष्ट को अवसरों में बदलकर लाभप्रद बनाया जाना और इसकी अधिकतम उपयोगिता,पत्थर प्रसंस्करण में नवीन मशीनरी एवं उन्नत औजारों से सतही फिनिशेज तकनीक, निर्यात प्रोत्साहन नीति RIPS 2024, पत्थर उद्योग में खनन प्रसंस्करण लागत में कमी हेतु उन्नत तकनीक, पर्यावरण संतुलन हेतु खनन नीतियां ,ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीकी और अन्य विषय सम्मिलित है। इन सभी विषयों पर उपयोगी जानकारी दी जाएगी।
इस जीएसटीएफ सम्मिट में पूरे देश भर से लगभग 500 उद्यमियों की भागीदारी होगी जो मार्बल उद्योग से जुड़े हुए हैं वह सभी इस आयोजन में भाग लेंगे एवं सभी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़(कैबिनेट मंत्री) एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश सिंह जी रावत के आतिथ्य में उद्घाटन सत्र संपन्न होगा । आज की इस पत्रकार वार्ता में उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश जी पारीक, जीएसटीएफ सेमिनार 2025 के संयोजक नटवरलाल अजमेरा, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सिडोज के वाइस चेयरमैन राकेश गुप्ता, सिडोज के सीईओ मुकुल रस्तोगी, राजस्थान प्रदेश लघु उद्योग भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र मिश्रा, लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत सह सचिव दीपक शर्मा, लघु उद्योग भारती किशनगढ़ अध्यक्ष उमेश गोयल, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष जितेंद्र राजपुरोहित, लघु उद्योग भारती सचिव गौरव अग्रवाल, रमेश चांडक, राजू गुप्ता, शशिकांत पाटोदिया,पवन बंगाली, भरत सराफ, यतीश सैनी, मनोज अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित रहे।
गौरव अग्रवाल
मीडिया प्रभारी
जीएसटीएफ 2025
8306881525

