छत्तीसगढ़: महासमुंद इकाई का गठन, लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक संपन्न
आज दिनांक 10 मार्च 2025 को लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में महासमुंद इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मुद्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम सिंघानिया जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती सी. पी. दुबे जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय जी, भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पटेल जी, एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री जितेंद्र चंद्राकर, श्री ईश्वर पटेल एवं श्री मोहन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस बैठक में महासमुंद इकाई के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें श्री राहुल चंद्राकर को इकाई अध्यक्ष, श्री आशीष पलसानिया को उपाध्यक्ष, श्री कैलाश राठी को सचिव, श्री राजेश डार्सेना को सह-सचिव, एवं श्री योगेश प्रजापति को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर कई गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री रमेश पटेल, श्री सुनील प्रजापति, श्री संजय चंद्राकर, श्री राम कुमार चंद्राकर, श्री धीरेंद्र लोणारे, श्री आशीष वर्मा, श्री नवीन पंजवानी, श्री विकास अग्रवाल, श्री हर्ष जैन पचानिया एवं श्री लक्ष्मीकांत अग्रवाल शामिल थे।
यह बैठक महासमुंद में लघु उद्योग भारती की गतिविधियों को सशक्त बनाने और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नई कार्यकारिणी क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को संगठित रूप से बढ़ावा देने और उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

