लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी द्वारा होली मिलन एवं स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन
13 मार्च 2025, होली की पूर्व संध्या पर, लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी ने अपने सेक्टर 1 स्थित कार्यालय में परिवार एवं दोस्तों के लिए स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन रंगों के इस पावन पर्व पर पुराने सदस्यों को एकत्रित करने और आपसी सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास और स्नेह के साथ होली की शुभकामनाएँ साझा कीं और पारंपरिक त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया। श्री राजेश अग्रवाल जी ने सभी पुराने सदस्यों की उपस्थिति के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने पारस्परिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने के साथ-साथ लघु उद्योग भारती परिवार के बीच एकता और मेल-जोल को और मजबूत किया।

