सशक्तिकरण और सांस्कृतिक उल्लास से सजी विद्याधर नगर महिला इकाई की बैठक

Organised by:
लघु उद्योग भारती, विद्याधर नगर महिला इकाई
Event Date: 27/03/2025
NULL,
RAJASTHAN

आज दिनांक 27 मार्च 2025 को लघु उद्योग भारती, विद्याधर नगर महिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन सदस्य कृपा अग्रवाल जी के निवास स्थान पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती खुशी अग्रवाल ने की, और इस अवसर पर इकाई को प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में इकाई की सचिव श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों को उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, इसके लाभ और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात सुनीता शर्मा जी ने सभी को करंट अकाउंट खोलने, जीएसटी पंजीकरण, ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन तथा व्यवसाय से जुड़े अन्य औपचारिकताओं की सरल और व्यावहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि ये सभी प्रक्रियाएं महिला उद्यमियों के व्यवसायिक विकास और औपचारिक मान्यता प्राप्त करने में किस प्रकार सहायक होती हैं। जानकारीपूर्ण सत्र के बाद सभी सदस्यों ने पुष्पों से होली खेली, जिससे बैठक का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर गया। इसी अवसर पर होली स्नेह मिलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आपसी संवाद, स्वादिष्ट मिठाई और शीतल पेयों का आनंद लिया। यह बैठक न केवल व्यवसायिक ज्ञानवर्धन, बल्कि आपसी जुड़ाव और संगठनात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर सम्पन्न हुई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please