लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रांत द्वारा श्री दीवान चंद जी (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, दिल्ली राज्य) के प्रयासों से श्री राजा इकबाल सिंह जी (नेता प्रतिपक्ष, एमसीडी) के साथ एक सार्थक बैठक आयोजित की गई, जिसके लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
इस बैठक में फैक्ट्री लाइसेंस नियमों को सरल बनाने और व्यवसाय सुगमता (Ease of Doing Business) को प्रोत्साहित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्री राजा इकबाल सिंह जी ने विश्वास दिलाया कि वे सरकारी नीतियों के अंतर्गत लाइसेंसिंग प्रक्रिया को अधिक सरल और उद्योगों के अनुकूल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।
यह पहल विशेष रूप से मादीपुर फुटवियर क्लस्टर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रांत, उद्योगों की प्रगति एवं सुगमता हेतु प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

