<p>लघु उद्योग भारती बालोतरा, बिठूजा,जसोल इकाई द्वारा "उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह" कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी जी एवम उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के के विश्नोई जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें पचपदरा विधायक श्री अरुण चौधरी जी, सिवाना विधायक श्री हमीरसिंह भायल जी,चौहटन विधायक श्री आदुराम मेघवाल जी सहित लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के उद्योगपतियों ने भाग लिया। जिसमें लघु उद्योग भारती बिठुजा सरंक्षक श्री श्यामलाल माली जी ने कार्यक्रम में पधारे मंत्री महोदय व विधायक महोदय से मुलाकात कर उद्योगों से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाय, जिस पर सभी ने उद्योग के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।</p>

