आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के भवन में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, फेफड़ों से संबंधित रोगों एवं आंखों की जांच की गई तथा निशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। चिकित्सा शिविर में खोड़ा गणेश औद्योगिक क्षेत्र के कई श्रमिकों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई और निशुल्क चश्मों का लाभ उठाया। इस पहल ने न केवल श्रमिकों के स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि स्थापना दिवस को समाज सेवा के एक सुंदर उदाहरण के रूप में भी स्थापित किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद।
लघु उद्योग भारती, खोड़ा गणेश इकाई, किशनगढ़।

