महिला इकाई सुपेला भिलाई ने उत्साहपूर्वक मनाया लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर महिला इकाई सुपेला भिलाई द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व इकाई अध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी पाणिग्रही ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री सी.पी. दुबे, प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्रीमती गीता वर्मा तथा सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती टीना सातपुते की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री सी.पी. दुबे ने उपस्थित सदस्यों को संगठन के इतिहास, कार्यप्रणाली और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती गीता वर्मा ने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने हेतु प्रेरणादायक संबोधन दिया। वहीं श्रीमती टीना सातपुते ने सोशल मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रभावी उपयोग के तरीकों के बारे में सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में इकाई सचिव श्रीमती सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी शाह, श्रीमती पुष्पलता कर, श्रीमती सुमन कन्नौजे, श्रीमती संजू साहू, श्रीमती उर्वशी दास समेत अनेक सम्माननीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वल्पाहार का आनंद लिया और स्थापना दिवस को एक यादगार अवसर में बदल दिया।

