भाटापारा में लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ की प्रवासी टीम का संगठनात्मक प्रवास
लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ की प्रवासी टीम – प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंघानिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम पटेल, उपाध्यक्ष श्री किशोर पटेल, कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री मोहन भाई पटेल – का भाटापारा का भी प्रवास हुआ। इस अवसर पर श्री कमलेश कुकरेजा जी के परिसर में भाटापारा इकाई के सदस्यों के साथ संगठनात्मक चर्चा आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ और क्षेत्रीय गतिविधियों को और प्रभावी बनाने हेतु सुझाव दिए गए। विचार-विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि भाटापारा इकाई का शीघ्र पुनर्गठन किया जाएगा, जिससे संगठन की सक्रियता और प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि हो सके।

