विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम – लघु उद्योग भारती, बोरानाडा इकाई
दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, बोरानाडा इकाई द्वारा एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं हरित भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में बोरानाडा ACP श्री आनंद सिंह जी, रीको के DGM श्री विनीत जी गुप्ता, वरिष्ठ उद्यमी श्री गणपत जी सालेचा, LUB बोरानाडा इकाई के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी सालेचा, सचिव श्री थानाराम जी चौधरी, उपाध्यक्ष श्री गिरीश जी मेहता तथा कार्यकारिणी सदस्यगण – श्री सुरेश जी लाहोटी, श्री किशोर जी हरवानी, श्री धनेश जी सोनी, श्री रामसवरूप जी शर्मा, एवं श्री गुमानाराम जी जांगिड सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बोरानाडा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थितजनों ने इन पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज को अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। यह आयोजन निश्चित रूप से हरित भारत की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
सादर,
लघु उद्योग भारती, बोरानाडा इकाई

