महाकौशल अंचल पदाधिकारियों का मैहर प्रवास – संगठन विस्तार की दिशा में सशक्त पहल
दिनांक 8 जून 2025 को लघु उद्योग भारती के संगठन विस्तार कार्य हेतु महाकौशल अंचल के पदाधिकारियों का मैहर जिले में महत्वपूर्ण प्रवास सम्पन्न हुआ। इस प्रवास में महाकौशल अंचल महामंत्री श्री हरि सिंह भादौरिया जी, मैहर प्रभारी श्री मुरलीधर रतनानी जी एवं अंचल संयुक्त सचिव श्री मनीष सिंह जी शामिल रहे।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने एवं स्थानीय उद्यमियों को एकजुट करने की दृष्टि से यह प्रवास अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हुआ। प्रवास के दौरान 12 नए सदस्यों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली।
यह प्रवास न केवल सदस्यता विस्तार का माध्यम बना, बल्कि मैहर जिले में शीघ्र ही इकाई गठन की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए। वर्तमान में सदस्य संख्या को पूर्ण कर जल्द से जल्द स्थानीय इकाई की औपचारिक स्थापना का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के उद्यमियों को संगठनात्मक सहयोग, मार्गदर्शन एवं नेटवर्किंग के अवसर मिल सकें।
यह प्रयास लघु उद्योग भारती की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत वह देशभर के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को संगठित कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

