स्टोनमार्ट से जुड़े विषयों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहलू सामने आया, जब स्टोनमार्ट टीम की वाणिज्य मंत्रालय, इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइज़ेशन (ITPO) के वरिष्ठ अधिकारियों से सकारात्मक व सार्थक भेंट हुई। दिल्ली प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय सचिव श्री नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नटवरलाल अजमेरा, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश गौतम एवं जोधपुर अंचल के संयुक्त महामंत्री श्री सुरेश कुमार विश्नोई ने स्वामीनारायण सम्प्रदाय के अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली में स्वामी अक्षरप्रेम जी से भेंट कर स्टोनमार्ट में प्रस्तावित पांच सौ मीटर क्षेत्र में विश्वभर के अक्षरधाम मंदिरों में प्रयुक्त राजस्थान के पत्थरों व कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी लगाने का निवेदन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही लघु उद्योग भारती के प्रधान कार्यालय में SIDBI, GeM और RailTel के अधिकारियों से भी रणनीतिक चर्चा एवं भेंटवार्ता संपन्न हुई।

