प्रहलादपुरा इकाई की बैठक में STONEMART, सदस्यता विस्तार और CSIR के साथ सहयोग जैसे प्रमुख विषयों पर

Event Date: 14/06/2025
NULL,
RAJASTHAN

दिनांक 14 जून 2025 को लघु उद्योग भारती, प्रहलादपुरा इकाई की पुनर्गठन के पश्चात प्रथम मासिक बैठक का आयोजन आहूजा कॉरपोरेशन प्रा. लि., प्रहलादपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर में सायं 4 बजे किया गया। बैठक में क्षेत्रीय उद्यमियों के साथ जयपुर अंचल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के संक्षिप्त परिचय एवं उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर के साथ हुई। तत्पश्चात, मेजबान इकाई आहूजा कॉरपोरेशन की उत्पादन इकाई का औद्योगिक अवलोकन (फैक्ट्री विज़िट) किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं बैंकिंग व टैक्सेशन आयाम के राष्ट्रीय प्रभारी श्री योगेश गौतम जी, पूर्व महासचिव श्री भरत भूतड़ा जी तथा जयपुर अंचल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जयपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा जी का इकाई द्वारा ससम्मान स्वागत किया गया। यह प्रहलादपुरा इकाई के लिए गर्व की बात रही कि श्री मिश्रा जी प्रांत अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किसी इकाई बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने CSIR एवं MSME सेक्टर के बीच 100 MOU को 85 दिनों में पूर्ण करने जैसे राष्ट्रीय स्तर के उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं और CSIR के माध्यम से उद्योगों को प्राप्त होने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में पिलानी विज़िट के आयोजन को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इकाई अध्यक्ष श्री ललित आहूजा जी ने क्षेत्रीय औद्योगिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन श्री मिश्रा जी को सौंपा, जिस पर विस्तृत चर्चा हुई एवं सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए। साथ ही, संगठन की सदस्यता विस्तार को लेकर सभी सदस्यों ने आगामी एक सप्ताह में कम से कम पाँच नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ ससम्मान किया गया। अध्यक्ष महोदय ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, सदस्यों एवं मेजबान इकाई को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह बैठक संगठन की ऊर्जा, एकता एवं कार्यनिष्ठा की एक प्रेरक मिसाल बनकर सम्पन्न हुई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please