लघु उद्योग भारती हिमाचल: बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ व दवनी इकाइयों की नई कार्यकारिणी घोषित
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में लघु उद्योग भारती की गतिविधियों को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से आज मंगलवार को होटल ज्योति, बद्दी में एक महत्वपूर्ण आयोजन में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और दवनी (लोधीमाजरा) इकाइयों का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री हरबंस पटियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
चारों इकाइयों की नवगठित कार्यकारिणियों में अनुभवी एवं उत्साही उद्यमियों को शामिल किया गया है।
बद्दी इकाई में संरक्षक जगदीप अरोड़ा एवं राजेश बंसल, अध्यक्ष राजीव चौहान, उपाध्यक्ष सीताराम और रमेश, सचिव नरेंद्र खन्ना, सह सचिव अशोक चौधरी, तथा कोषाध्यक्ष गौरव खन्ना मनोनीत हुए।
बरोटीवाला इकाई में संरक्षक डॉ. मुकेश मल्होत्रा, अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष हमीश, सचिव हेमंत, सह सचिव राजेश, कोषाध्यक्ष हंसानंद झा, सदस्य प्रदीप और भारती नड्डा सहित अन्य को कार्यकारिणी में स्थान मिला।
नालागढ़ इकाई में संरक्षक लाला रूप नारायण, अध्यक्ष राघव आचार्य, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, सचिव इंद्रजीत प्रजापति, सह सचिव पूनम चंदेल, कोषाध्यक्ष राजीव मिनोचा, सह कोषाध्यक्ष परमाल सिंह, लीगल एडवाइजर रविंद्र ठाकुर, सदस्य यजुविंदर बस्सी सहित कई अन्य उद्यमी शामिल हुए।
दवनी इकाई (लोधीमाजरा) की कमान अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज राणा, सचिव अभिलक्ष रांगड़ा, सह सचिव धीरज, कोषाध्यक्ष विपुल शर्मा, तथा सदस्य पंकज को सौंपी गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव डॉ. विक्रम बिंदल, प्रदेश महासचिव श्री संजीव शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिल मोहन अग्रवाल, और बड़ी संख्या में उद्यमी बंधु उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इससे संगठन की गतिविधियों को क्षेत्रीय स्तर पर नई दिशा व गति मिलेगी।

