लघु उद्योग भारती शिष्टमंडल की उद्योग निदेशालय एवं जिला उद्योग केंद्र, पटेलनगर में शिष्टाचार भेंट
लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीपीएम टावर स्थित उद्योग निदेशालय एवं जिला उद्योग केंद्र, पटेलनगर के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह तोमर ने अधिकारियों को लघु उद्योग भारती की गतिविधियों, उद्देश्यों और औद्योगिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. तोमर ने कहा कि लघु उद्योग भारती राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ सरकार और उद्यमियों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संगठन नीतिगत सुझावों से लेकर उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तक में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान गंगाजल और संगठन की डायरी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की गई। यह एक सौहार्द्रपूर्ण और संवादात्मक मुलाकात रही, जिससे भविष्य में समन्वय और सहयोग की दिशा में नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री राजीव गोयल, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप खंडूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

