स्टोन मार्ट 2026 एवं औद्योगिक विषयों पर प्रमुख सचिव से प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट
आज लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमान आलोक गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंट के दौरान दिनांक 5 से 8 फरवरी 2026 को जयपुर में प्रस्तावित स्टोन मार्ट तथा एमएसएमई हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा सुझाव दिया गया कि उद्योग, खान एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिससे नीतिगत संवाद और सहयोग को सुदृढ़ किया जा सके।
प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित रहे:
श्री नरेश पारीक – राष्ट्रीय सचिव, लघु उद्योग भारती
श्री योगेश गौतम – पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
श्री नटवरलाल अजमेरा – प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्टोन मार्ट 2026 संयोजक
श्री महेंद्र मिश्रा – अध्यक्ष, जयपुर अंचल
श्री सुरेश कुमार विश्नोई – महासचिव, जोधपुर प्रांत
इस मुलाकात के माध्यम से राज्य सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोगात्मक वातावरण को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

