लघु उद्योग भारती सिखेड़ा रोड इकाई, मोदीनगर द्वारा आज सिखेड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाना रहा। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, इकाई अध्यक्ष श्री हरिकिशन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रकाश सक्सेना, सचिव श्री पवन गुप्ता तथा श्री शेखर बंसल ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और यह संकल्प लिया कि उद्योग क्षेत्र के सतत विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। यह पहल स्थानीय उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर एक सकारात्मक संदेश छोड़ती है।

