लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर प्रांत प्रतिनिधिमंडल की गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर से शिष्टाचार भेंट
लघु उद्योग भारती के पूर्वोत्तर प्रांत की एक प्रतिनिधि टीम ने हाल ही में गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर श्री पार्थ सारथी महंत जी से शिष्टाचार भेंट की। इस सौहार्दपूर्ण बैठक का उद्देश्य स्थानीय प्रशासन एवं उद्यमियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना तथा सुरक्षा, सहयोग और संवाद के नए आयाम स्थापित करना था।
प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं पूरे देश—विशेषकर पूर्वोत्तर भारत—में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी साझा की। चर्चा के दौरान यह भी विचार किया गया कि किस प्रकार स्थानीय प्रशासन और उद्योग संगठनों के बीच नियमित संवाद एवं सहयोग से क्षेत्रीय विकास को गति दी जा सकती है।
यह प्रतिनिधिमंडल लुब पूर्वोत्तर प्रांत अध्यक्ष श्री पार्थ प्रतिम पाठक, सह महासचिव श्री अरूप बरपूजारी तथा अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य श्री मनोज लुण्डिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पुलिस कमिश्नर महोदय ने लघु उद्योग भारती के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस शिष्टाचार मुलाकात के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र में MSME के लिए एक सुरक्षित, सहयोगी और संवादात्मक वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई, जिससे भविष्य में रचनात्मक सहयोग की संभावनाएँ और अधिक सशक्त होंगी।

