लघु उद्योग भारती इकाई आसींद(चित्तौड़ प्रान्त) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने AVVNL आसींद के सहायक अभियंता नरेश मीना से मुलाकात कर दो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये। इकाई अध्यक्ष गोपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए एक सेपरेट फीडर लगा हुआ है। लेकिन इसमें बिजली की आपूर्ति चालू नहीं है और गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया को शहर के फीडर से जोड़ रखा है जिससे बार बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। एक दिन कम से कम 20 -20 बार भी ट्रिपिंग होती है। महा सचिव भरत सेतुरिया ने बताया कि अजीत पूरा इंडस्ट्रियल एरिया में भी यही स्थिति बनी हुई है। एक बार ट्रिप होने पर 100 hp की एक मोटर पुनः चालू होने पर 200/- की बिजली खाती है। जिस कारण उद्योगपतियों पर दोहरी मार पड़ रही है। आसींद नगर के चंद्रेश कुमार बाफना, वीरेंद्र चौधरी, दलपत कोठारी, अशोक कुमार, महावीर बम्ब सदस्य मौजूद रहे।

