भारतीय स्टेट बैंक के सेमिनार में व्यापारियों और उद्योगपतियों ने लिया भाग
लघु उद्योग भारती इकाई भवानी मंडी के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक कोटा एवं झालावाड़ के रीजनल अधिकारियों उमेश तिवारी,अभिषेक शर्मा, अर्चित चतुर्वेदी,शकुंतला मीना द्वारा सेमिनार रखा गया जिसमे भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा सब्सिडी युक्त लोन के साथ साथ उद्योग ,ट्रेडर्स , कृषि एवम एग्रो फूड प्रोसेसिंग तथा सौर ऊर्जा को किस प्रकार सरकार द्वारा आत्मनिर्भर एवं विकासशील बनाया जाए तथा किस प्रकार अपने व्यापार एवं उद्योग को बढ़ाया जावे इस संबंध में जानकारी दी गई
लघु उद्योग भारती अध्यक्ष गोविंद बिड़ला,सरक्षक कमल सुरेका,व्यापार महासंग अध्यक्ष गिरीश सोमानी,पूर्व अध्यक्ष प्रीतमपाल सिंह, नरेश माधवानी,जिला खाद्य व्यापार महासघ अध्यक्ष राजेश नाहर,सीए प्रकाश गुप्ता,अमित राठी, महक गुप्ता,,विनय माहेश्वरी,राजेश जैन करावन,सोनू होरा,चेतराज गहलोत,गुरुबेज सिंह छाबड़ा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, मनोहर पोरवाल, अमित सांवला,विनोद मितल आदि कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण गर्ग ने किया सेमिनार में करीब सौ व्यापारियों ने भाग लिया

