छत्तीसगढ़, जिला बस्तर , जगदलपुर, ईकाई गठन:
अत्यंत हर्ष कर विषय है कि, छत्तीसगढ़ प्रान्त, ने, आज दिनांक 16 जुलाई दिन मंगलवार को, प्रांत प्रभारी एवम् राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मूंदड़ा जी एवम् भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी की उपस्थिति में , अपनी बहुप्रतीक्षित, जगदलपुर ईकाई का गठन कर लिया है।
नव निर्मित ईकाई के पदाधिकारियों की घोषणा पश्चात् समीर जी ने उपस्थित सदस्यों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया। श्री किरण देव जी ने,सरकार की तरफ़ से पूर्ण सहयोग का अश्वासन दिया।प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंघानिया जी ने सभी सदस्यों को संगठन की रीति नीति से अवगत करवाया। प्रदेश महामंत्री श्रीमती सीपी दुबे ने संगठन की संरचना के विषय में जानकारी देते हुए सबका स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कैलाश चंद्रवंशी जी ने क्षेत्रीय उद्यमियों की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका सहयोग अवश्य किया जाना चाहिए।
बैठक में जगदलपुर के उद्योगपतियों में श्री श्याम सोमानी , श्री राजेंद्र पांडेय, श्री नरेन्द्र जैन, श्री श्रीधर राव मद्दी, श्री नरेश खत्री उपस्थित रहे।

