आज लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल रीको इंडस्ट्रियल एरिया, किशनगढ़ में रीको के 15000 वर्गमीटर के फैसिलिटी एरिया में पार्क स्थापित करने के उद्देश्य से किशनगढ़ रीको के रीजनल मैनेजर अंजय विश्वकर्मा से भेंट की। साथ ही हरमाड़ा रोड पर 520 मीटर की क्षतिग्रस्त ड़ामर रोड को सी सी रोड बनाने का ज्ञापन दिया गया। इस प्रतिनिधि मंडल में किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल इकाई के रिक प्रभारी श्री सत्यनारायण बंसल, उद्यान के कार्य के प्रभारी श्री राम गोपाल बरनिया एवं श्री सर्वेश्वर राठी, श्री पवन अग्रवाल एवं अन्य उद्यमी शामिल रहे।
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

