लघु उद्योग भारती प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्र में विस्तार करेगी। यह निर्णय शनिवार को राणा प्रताप मार्ग स्थित एक होटल में संगठन की अवध कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि संगठन को प्रदेश के प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र तक विस्तारित किये जाने का प्रयास भी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उद्योग प्रतिष्ठानो के साथ-साथ हम सभी को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करना चाहिये। अवध सम्भाग की अध्यक्ष रीता मित्तल ने बताया कि 15 जिलो मे लघु उद्योग भारती की 19 इकाईयों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं जिसके अन्तर्गत 671 सदस्य हैं। प्रदेश में संगठन का विस्तार नियमित रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मधुसूदन दादू, प्रदेश अध्यक्ष, भरत थरड प्रदेश महामंत्री, सुशील गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेश गुप्ता प्रदेश सचिव, राघव सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, अरूण भाटिया अध्यक्ष लखनऊ मौजूद थे।

