आज एमएसएमई कार्यालय पटना द्वारा प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में माननीय लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर भिमसेरिया जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एमएसएमई मंत्री, भारत सरकार, श्री जीतन राम मांझी जी ने शिरकत की। इसके साथ ही, बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक, और कई औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन में मौजूद रहे।
इस व्यापार मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने उत्पादों की प्रदर्शनी कर सकते हैं और व्यापार के नए अवसर खोज सकते हैं। ऐसे आयोजन एमएसएमई क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

