लघु उद्योग भारती, झारखण्ड प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन चैंबर भवन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में लघु उद्योग भारती के पूर्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी, माननीय ओमप्रकाश मित्तल, तथा राष्ट्रीय सचिव एवं झारखण्ड प्रांत प्रभारी, इंदर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परेश गट्टानी सहित चैंबर के अन्य पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ की गई। सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार छापडिया ने स्वागत उद्बोधन में उद्यमी बंधुओं और उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया और उद्योग जगत की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से लेट डिलीवरी क्लॉज के अंतर्गत 10% कटौती को कम कर 2% करने का आग्रह किया।
माननीय ओमप्रकाश मित्तल ने लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार से संबंधित सभी समस्याओं और सुझावों को लिखित रूप में केंद्रीय कार्यालय को भेजने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों का समाधान गंभीरता से किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव इंदर अग्रवाल ने संगठन को झारखण्ड में और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया और हर संभव समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद अग्रवाल ने चार नए उद्यमियों—अमन चौरसिया, किशोर मंत्री, संदीप जाजोदिया और बिजय चौधरी—को लघु उद्योग भारती की सदस्यता दिलाई। नए सदस्यों का संगठन में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ललित केडिया, सदस्य सुनिल अग्रवाल, रतन अग्रवाल, सत्यप्रकाश पांडे, प्रकाश हेतमसरिया, चैंबर के महासचिव आदित्य मल्होत्रा और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।
बिनोद कुमार अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

