लघु उद्योग भारती पश्चिम बंगाल द्वारा "ग्राम-शिल्पी" आयाम और "आयात-निर्यात" आयाम के अंतर्गत दक्षिण 24 परगना जिला के बरूईपुर, घोला में "घर-घर दिया" कार्यक्रम के निमित्त एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में गृह उद्योग को लघु उद्योग में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में उपस्थित थे:
श्री देवी प्रसाद चौधरी, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती पश्चिम बंगाल
श्री देवी प्रसाद मुखर्जी, अध्यक्ष, दक्षिण बंगाल
श्री विजय अग्रवाल, महामंत्री, दक्षिण बंगाल
श्री अमिताभ शर्मा ने दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों से बने एक विशेष उपहार पैक का प्रस्ताव रखा, जिसमें मिट्टी और गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पाद सम्मिलित थे। इस उपहार पैक का अनावरण श्री रमेश जी शोवासरिया द्वारा किया गया।
श्री बटेश्वर झा ने गृह उद्योग को वैश्विक स्तर पर कैसे स्थापित किया जा सकता है, इस पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, श्री सरोज जी साहू, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, लघु उद्योग भारती ने ग्रामवासियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
ग्राम-शिल्पी आयाम पश्चिम बंगाल के प्रमुख, श्री अमिताभ शर्मा ने श्री बप्पा हालदार (कैनिंग निवासी) को दक्षिण 24 परगना जिले का ग्राम-शिल्पी प्रमुख नियुक्त किया।
श्री अमिताभ शर्मा
ग्राम-शिल्पी आयाम प्रमुख, पश्चिम बंगाल
श्री बटेश्वर झा
आयात-निर्यात आयाम प्रमुख, पश्चिम बंगाल

