लघु उद्योग भारती द्वारा नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण 11 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इसी दिन, राइजिंग राजस्थान के तहत MSME कॉन्क्लेव का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जेईसीसी सीतापुरा में किया जा रहा है, जिसमें लघु उद्योग भारती राजस्थान सरकार के साथ संयोजक की भूमिका में कार्य कर रही है।
इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सुचारू तैयारी के लिए, राज्य के तीनों अंचलों के पदाधिकारियों और जयपुर अंचल की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों की एक बैठक आज कौशल विकास केंद्र में आयोजित की गई। इस बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम जी ओझा, प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी, तीनों अंचलों के अध्यक्ष, महामंत्री और जयपुर अंचल के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री प्रकाश चंद जी ने इस अवसर पर कहा कि यह लघु उद्योग भारती के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि जयपुर में एक प्रमुख कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन भव्यता से किया जाना चाहिए और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस अवसर पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा और प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी ने भी सदस्यों को संबोधित किया और विभिन्न व्यवस्थाओं के संदर्भ में सुझावों पर चर्चा की।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र खुराना ने कौशल विकास केंद्र में संचालित किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सों के बारे में जानकारी दी। श्री नटवरलाल जी अजमेरा ने विकास केंद्र के निर्माण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की।
प्रदेश सचिव श्री महेंद्र जी मिश्रा और तीनों अंचलों के अध्यक्षों ने MSME कॉन्क्लेव की अब तक की गई तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की।
सभा का संचालन जयपुर अंचल की महासचिव श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा किया गया।

