लघु उद्योग भारती द्वारा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के तहत MSME कॉन्क्लेव की तैयारी और सहभागिता

Event Date: 09/12/2024
to 11/12/2024
NULL,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती द्वारा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम , MSME कॉन्क्लेव की तैयारी और सहभागिता के दिशानिर्देश

आगामी 9, 10 और 11 दिसंबर को जयपुर में राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 11 दिसंबर 2024 को MSME कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसे सफलतापूर्वक आयोजित करने की जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती को दी गई है। इस कार्यक्रम को लघु उद्योग भारती और उद्योग विभाग मिलकर आयोजित करेंगे।

आदरणीय प्रकाशजी भाई साहब के प्रयासों से, राजस्थान सरकार ने लघु उद्योग भारती के निरंतर बढ़ते हुए प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह हमारे लिए न केवल एक बड़ा अवसर है, बल्कि हमारे संगठन के प्रति सरकार का विश्वास भी दर्शाता है। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी, केंद्र सरकार के मंत्री, अधिकारी और उद्यमी शामिल होंगे। हमें अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों और महिला उद्यमियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करना है और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करनी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दें:

इकाई की बैठक बुलाएं:
अपनी इकाई की एक बैठक आयोजित करें, जिसमें कार्यक्रम की जानकारी देकर सभी सदस्यों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।

ऑनलाइन पंजीकरण:
MSME कॉन्क्लेव में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण लिंक जल्द ही आप तक पहुंचेगा।

इन्वेस्टमेंट मीट का आयोजन:
जिला केंद्रों पर इन्वेस्टमेंट मीट आयोजित की जाएगी। सभी इकाइयों से अनुरोध है कि वे इन्वेस्टमेंट मीट में सक्रिय भागीदार बनें और जिला उद्योग अधिकारी से संपर्क करें ताकि लघु उद्योग भारती की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें:
इन्वेस्टमेंट मीट के बैनर और मंच पर लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें।

यात्रा की व्यवस्था:
जयपुर कार्यक्रम में आने-जाने की व्यवस्था उद्योग विभाग द्वारा की जाएगी। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र को प्रतिभागियों की जानकारी समय पर दें।

सदस्यता विस्तार:
जिन औद्योगिक क्षेत्रों में हमारे सदस्य नहीं हैं, वहां नए उद्यमियों को जोड़ें और उस क्षेत्र में एक संयोजक नियुक्त करें।

उपहार एवं प्रमाण पत्र:
कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को राजस्थान सरकार द्वारा जागरूक उद्यमी का प्रमाण पत्र और किट प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सभी से सक्रियता की अपेक्षा है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please