हिन्दू नव वर्ष पर अलवर में लघु उद्योग भारती का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह: उत्साह, संस्कृति और एकता

Organised by:
लघु उद्योग भारती, अलवर
Event Date:
Alwar,
RAJASTHAN

हिन्दू नव वर्ष पर अलवर में भव्य पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

 हिन्दू नव वर्ष के पावन उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा रीवाज रिजॉर्ट में एक भव्य पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने अपने परिवार सहित भाग लेकर कार्यक्रम को पूर्णतः पारिवारिक, आत्मीय और उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित परिवारजनों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गंगाश्याम गुर्जर ने अपने संबोधन में “मनुष्य जीवन में आवश्यक पाँच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि समाज, राष्ट्र और उद्योग जगत को सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक सोच, आत्मपरिवर्तन और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें विभाग संघचालक कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला संघचालक अशोक मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं प्रदेश संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, अलवर के अध्यक्ष शशांक झालानी ने सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया, वहीं सचिव पंकज तिवारी ने संगठन की गतिविधियों एवं ऐसे पारिवारिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला इकाई की अध्यक्षा शिवानी यादव एवं सचिव रूपाली गुप्ता की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा और गति मिली।

इस सफल आयोजन में संयोजक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयोजकों में वरुण जैन, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, निखिल अग्रवाल, दिशीष गुप्ता तथा महिला संयोजकों में कविता सैनी, रुचि सोढ़ी, शिप्रा वर्मा, सुनीता बंसल और सुनेश चौहान का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्षभर उद्योग-व्यवसाय में व्यस्त रहने वाले उद्यमियों को उनके परिवारों के साथ एक मंच पर जोड़ना, आपसी आत्मीयता को बढ़ाना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना था। अंत में सभी उपस्थितजनोंने एक-दूसरे को हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please