रीको चौक स्थित औद्योगिक इकाई के परिसर में लघु उद्योग भारती की बैठक हुई। शनिवार को आयोजित बैठक में स्थानीय छह इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त बैठक में खैरथल इकाई, भिवाड़ी प्रथम, भिवाड़ी द्वितीय, चौपानकी, खुशखेड़ा टपूकड़ा, कारोली और भिवाड़ी महिला इकाई की सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में अलवर संभाग की औद्योगिक निर्देशिका बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी उद्योगों और व्यापारियों का डाटा जोड़ा जाएगा। फरवरी 2025 में साइबर अपराध पर एक सेमिनार आयोजित की जाएगी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। औद्योगिक व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा और सभी के लिए समिति बनाई जाएगी।
बैठक में इकाई संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विरल गर्ग, विक्रम सिंह, आरएस यादव, विमल पंडित, सुनील यादव, देवेंद्र शर्मा, अनन्य जैन, विकास गोयल, अजीत यादव, नितिन जैन, आशुतोष मित्तल, नितिन अग्रवाल, मीना जैन, सीमा अग्रवाल, शशिकांत पाठक, विक्रम यादव और देवेंद्र शर्मा ने भाग लिया।