लघु उद्योग भारती गंगापुरसिटी इकाई की मासिक मीटिंग रविवार को इकाई अध्यक्ष देवेश पितलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महामंत्री शिवम जांगिड ने बताया की पिछली बैठक में उद्यमियों की ओर से उद्योग संबंधी समस्याएं बताई गई थीं। जिसमें लघु उद्योग भारती की ओर से किए गए प्रयासों से कुछ समस्याओं का समाधान हुआ। लघु उद्योग भारती द्वारा पत्र के माध्यम से रीको के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद रीको ने पिछड़े जिलों को दी जाने वाली लैंड सब्सिडी की किश्त राशि अब लाभार्थियों को मिलना शुरू हो गई है। इकाई अध्यक्ष ने बताया की गंगापुरसिटी में रेलवे रैक पॉइंट नहीं होने से व्यापार आगे नहीं बढ़ रहा है। इस संबंध में जिला कलक्टर को अवगत कराया है। साथ ही रेलवे डीआरएम कोटा को भी अवगत करवाकर रेलवे रैंक पॉइंट की मांग को तेज किया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए वार्ता की। जिसमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य लघु उद्योग भारती में जोड़े जाएं। इस दौरान इकाई अध्यक्ष देवेश पितलिया, महामंत्री शिवम जांगिड़, कोषाध्यक्ष संकेत गुप्ता, मंत्री संतोष गुप्ता, हनुमान नारौली, जगदीश हेमनानी, वीरेंद्र गोयल, पिंटू कैमला, हनुमान, श्यामलाल, सुनील अधिवक्ता सदस्य उपस्थित थे।