कट्स संस्थान द्वारा लघु उद्योग भारती, चित्ततौड़गढ़ मार्बल लघु उद्योग संस्थान, व्यापार मंडल, जिला उद्योग केंद्र, साइबर पुलिस थाना, श्रम विभाग, राजीविका और नाबार्ड कि सहभागिता से द एशिया फाउंडेशन के सहयोग से साइबर सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सूक्ष्म लघु और मध्यम व्यावसायिक इकाइयों के संचालकों की क्षमता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 27 जनवरी को चित्तौड़गढ़ मार्बल लघु उद्योग संस्थान चंदेरिया के सभागार में एवं 28 जनवरी को सीताफल उत्कृष्टता केंद्र चित्तौड़गढ़ में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कट्स के समन्वयक गौहर मेहमूद ने बताया कि प्रथम चरण में चित्तौड़गढ़ जिले में उद्यम प्रमाण पत्र प्राप्त व्यावसायिक इकाइयों से जुड़े प्रतिनिधियों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों से हो रही ठगी के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में कट्स जयपुर से साइबर सुरक्षा कार्यक्रम प्रभारी आकर्ष भार्गव ने साइबर सुरक्षा और इसके महत्व की बुनियादी समझ और भारत में समग्र साइबर अपराध परिदृश्य और साइबर हमलो के प्रकार के बारे में जानकारी देते हुए बताएं कि भारत की जीडीपी का 30 प्रतिशत हिस्सा सूक्ष्म लघु और मध्यम व्यावसायिक इकाइयों से आता है तथा 60 प्रतिशत भारतीय सूक्ष्म लघु और मध्यम व्यावसायिक इकाइयों से जुड़े लोग प्रभावित हुए और छोटे व्यवसाययों के खिलाफ 2021 से साइबर अपराधों में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है भारत में 43 प्रतिशत साइबर हमले छोटे व्यवसायों को निशाना बनाते हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री महेंद्र डूडी ने अपने संबोधन में बताया कि विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध जैसे कि व्हाट्सएप हैकिंग, सिम स्वैप, ओटीपी फ्रॉड, लोन एप्लीकेशन फ्रॉड, कॉल फॉरवर्डिंग आधारित फ्रॉड, साइबर एः सटॉर्शन, क्रिप्टोकरंसी एवं ट्रेडिंग आधारित फ्रॉड तथा सोशल इंजीनियरिंग आधारित साइबर अपराधों से अर्थव्यवस्था पर और सूक्ष्म लघु उद्योगो पर असर पड़ रहा है श्री डूडी ने साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने हेतु भारतीय रिजर्व बैंक के नियम एवं भारत सरकार की हेल्पलाइन मोबाइल सिम के दुरुपयोग की रिपोर्ट करने हेतु भारत सरकार के पोर्टल की जानकारी दी।
भारत में कुल इंटरनेट यूजर 76 करोड़ है और चीन में 100 करोड़ है वर्तमान साइबर अपराधों की गति को देखते भारत में 2027 तक इंटरनेट यूजर चीन से ज्यादा हो जाएंगे। कार्यक्रम में साइबर पुलिस थाना चित्तौड़गढ से रामनिवास गुर्जर ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर साइबर अपराधों की तत्काल सूचना देने के संदर्भ में जानकारी प्रदान की इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री मनोहर तोषनीवाल, चंदेरिया व्यापार सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश कुमार काबरा, लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानमल मेहता, कट्स जयपुर की कार्यक्रम अधिकारी दीपिका राणावत सीताफल उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक श्री राजाराम सुखवाल साइबर धोखाधड़ी से प्रभावित हुए प्रकाश बेरवा, अमित चेचानी, गोपाल लाल डांगी, अनिल गिरी, गायत्री मोड, नर्बदाशंकर चौबीसा ने भी विचार व्यक्त कर अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का संचालन मदन गिरी गोस्वामी ने किया आभार दीपिका राणावत ने जताया।