रामलीला मैदान में चल रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के तहत शनिवार को बच्चों के लिए गीता बाल संस्कार प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेला समन्वयक महावीर चौपड़ा ने बताया कि मेले में प्रतिदिन महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि आमतौर पर बच्चे पूरा दिन घर पर टीवी और मोबाइल में अपना समय व्यतीत करते हैं। इस कारण हमारी युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है। इसी उद्देश्य के साथ गीता बाल संस्कार कार्यक्रम के माध्यम से इन छोटे-छोटे बच्चों को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। सैकड़ों बच्चों ने सामूहिक गीता पाठ सहित भजनों की प्रस्तुतियां दी। को-ऑर्डिनेटर नंदिनी बंसल ने बताया कि अखिल भारतीय पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष उमेश लीला एवं सुमित्रा लीला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविवार को दो अलग-अलग आयु वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंजू सारस्वत, बिंदु जैन, मीनू दुग्गड़, इंदुबाला अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, मनीषा शर्मा, निधिसिंह, सुधा गर्ग, स्वाति शर्मा, अरुणा राठी, संगीता माथुर, उमा अग्रवाल सहित लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।