निफ्ट जोधपुर की ओर से रावण के चबुतरे पर आयोजित पश्चिमी हस्तशिल्प मेले में पश्चिमी राजस्थान के वस्त्र और परिधान क्षेत्र में अभिनव दृष्टिकोण विषय पर 1,7 जनवरी, शुक्रवार को 11 बजे से एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार निफ्ट जोधपुर, लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत, जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र, जोधपुर के सहयोग से, पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 की थीम उभरता राजस्थान और आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। निफ्ट निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य उद्योग के पेशेवरों, शिक्षाविदों और कारीगरों को सहयोग करने, अंतर्दृष्टि साझा करने और टेक्सटाइल क्षेत्र को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाने के लिए एकजुट करना है। सेमिनार कॉर्डिनेटर डॉ चेतराम मीना ने बताया कि इस सेमिनार में वक्ता के रूप में कुलदीप सिंह कच्छवाहा, क्षेत्रीय प्रमुख, उत्तर और पश्चिमी, फैब इंडिया, दिल्ली, राजेश कल्ला पूर्व अध्यक्ष, मेसर्स ट्राइडेंट इंडिया, बुधनी एम.पी. (जोधपुर), अमीर हसन निदेशक, मेसर्स एपमोड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर, अंशुल राजवंश, क्रिएटिव हेड, मेसर्स अंशुल राजवंश, जोधपुर भाग लेंगे।