<p>भास्कर न्यूज | केकड़ी</p><p>भारत विकास परिषद, लघु उद्योग भारती व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा प्रेम मैरिज गार्डन में लगाए जा रहे तीन दिवसीय विकलांग अंग उपकरण वितरण शिविर में अब तक 415 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया।</p><p>शिविर में केकड़ी जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपत राजपुरी व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के प्रभारी ने विचार करते हुए कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना बड़े पुण्य का कार्य है। हमें हमेशा तत्परता से दिव्यांगों की सेवा करनी चाहिए। भारत विकास परिषद के संरक्षक रामगोपाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार तक शिविर के दूसरे दिन ट्राइसाइकिल 35, बैसाखी 26, व्हील चेयर 22, कृत्रिम हाथ 5, कृत्रिम पैर 8 व कान की मशीन (श्रवण यंत्र) 40 सहित उपकरण जरूरतमंद विकलांगों को वितरित किए गए। इस दौरान भाविप अध्यक्ष महेश मंत्री, सचिव दिनेश वैष्णव, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष शिवकुमार बियानी, समाजसेवी नंदकिशोर तिवारी, विकलांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर कांसोटिया ने भी विचार व्यक्त किये। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम शिरकत करेंगे। भाविप के गोपाल लाल वर्मा, पार्षद ज्ञान प्रकाश राठी, बहादुर सिंह शक्तावत, योगेश कुमार जैन, शीतल कुमार जैन, विमल कोठारी, अंकित जैन पवन जैन, रामनिवास जैन, विकलांग समिति मालपुरा अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह, ओमप्रकाश सैनी, महावीर साह, सुरेश जैतवाल, नरेश जांगिड़, उगमाराम रेगर आदि ने शिविर के दौरान सराहनीय सेवाएं दी। दी। पंजीयन के दौरान पवन कुमार जैन, निहालचंद मेड़तवाल, महावीर प्रसाद पारीक, संगठन मंत्री सुभाष चंद्र भाल, रामनिवास जैन, कैलाश चंद्र विजयवर्गीय, शंभू कुमार जैन, रवि मुनिया रामबाबू स्वर्णकार आदि सहित सदस्यों ने योगदान दिया।</p>