इंट भट्टा एसोसिएशन द्वारा लघु उद्योग भारती संगठन के विशेष प्रयास के लिए धन्यवाद कार्यक्रम आज सूरतगढ़ रोड पर ऑर्बिट रिसोर्ट के सामने गैलेक्सी होटल में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता रतन गणेशगढ़िया ने की। कार्यक्रम में श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ जिलों के उद्यमीगण मौजूद रहे। गौरतलब हैं कि पिछले कुछ समय से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा इंट भट्टों के लिए जिक-जैक प्रणाली प्रयोग करने की बाध्यता लागू की गई थी। इसकी समय अवधि 22 फरवरी 25 को पूरी हो रही है। इस वजह से ईंट भट्टला निर्माताओं के समक्ष संकट के बादल छा गए कि इस समस्या से कैसे निजात मिले। ईन्ट भट्ठा मालिकों ने लघु उद्योग भारती संगठन से संपर्क किया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र गुप्ता द्वारा विशेष प्रयास ओर सहयोग किया गया। प्रकाश चंद्र गुप्ता ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को विस्तारपूर्वक सारे मामले से अवगत करवाया। कार्यक्रम में रतन गणेशगडिया ने बताया कि आज केंद्र सरकार द्वारा मौखिक घोषणा की गई कि जिक-जैक प्रणाली को लागू करने के लिए ईट निर्माताओ को नई तकनीक से भट्ठा बनाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। इस पर एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की और सफलता का पूरा श्रेय ईंट भट्टा एसोसिएशन द्वारा लघु उद्योग भारती को दिया गया। इसमें विशेष सहयोग शांतिलाल बालड, महावीर चौपड़ा, अनिल अग्रवाल, श्रीमति बिंदु जैनका रहा। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती इकाई श्रीगंगानगर के संरक्षक रतन गणेशगदिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंकुर, अध्यक्ष गौरव बगडिया, सचिव चंद्रशेखर गौड़, कोषाध्यक्ष राहुल जैन (जैन आईटी आई कालेज), कार्यकारिणी सदस्य सचिन गोयल, पूर्व अध्यक्ष गौकर्ण गर्ग, उमाशंकर मित्तल, प्रभुदयाल मिड्डा, रामकु