सजग और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर लघु उद्योग भारती कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों का सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी संगठन बना है।
वर्तमान में यह देश का सबसे सशक्त संगठन है, जिसके अधिकतर सुझावों को प्रदेश व केंद्र सरकारों द्वारा अपने विभिन्न कानूनों के माध्यम से मान्यता भी दी गई है। उक्त शब्द लघु उद्योग भारती पंजाब के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने नवनियुक्त जालंधर के उद्यमी अनुज कपूर का पंजाब प्रदेश मीडिया प्रमुख बनने पर उनका पुष्पित अभिनंदन करते हुए कहे।
पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष व लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रमुख विक्रांत शर्मा ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि है।
कर्मठ कार्यकर्ता को उनके सामर्थ्य के अनुरूप पद नहीं, कुछ नया करने का दायित्व मिलता है।
नवघोषित पंजाब प्रदेश मीडिया प्रमुख अनुज कपूर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय गुप्ता, उपाध्यक्ष एडवोकेट पश्चिम अरविंद धूमल के मार्गदर्शन और संगठन के शीर्ष नेतृत्व वविभिन्न विषय विशेषज्ञों के सानिध्य में सार्थक नीति निर्धारण संबंधी विचार विमर्श कर प्रदेश सरकारों व केंद्र सरकार तक पहुंचाएगे।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जिला जालंधर के अध्यक्ष विवेक राठौर, फगवाड़ा के पूर्व महासचिव पुनीत गुप्ता व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।