लघु उद्योग भारती द्वारा भोपाल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में आगामी 2 वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा पीथमपुर, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी कटनी को बनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश चंद ने कहा कि संगठन में परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया है जिसके कारण नए कार्यकर्ता का विकास होता है एवं पुराने कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि अन्य प्रदेश: कार्यकारिणी के सदस्यों में कोषाध्यक्ष अरविंद मनोहर काले भोपाल, संयुक्त महामंत्री सोबरन सिंह तोमर ग्वालियर, सतीश मुकाती देवास, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा उज्जैन, रवि मिश्रा जबलपुर उमा शर्मा भोपाल, दिनेश तिवारी शाजापुर, निखिल जैन धार, प्रदेश सचिव राजेश अरोरा आगर, रवि पोद्दार बुरहानपुर, शेफाली कौशिक ग्वालियर, सोमेश गुप्ता जबलपुर. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- अतीत अग्रवाल उज्जैन, रणवीर सिंह आंजना आगर मालवा, चंद्रप्रकाश अन्तान रतलाम, शिवनारायण शर्मा इंदौर, विनीत जैन इंदौर, आदेश बंसल ग्वालियर, राजेश महेश्वरी उज्जैन विशेष आमंत्रित सदस्य अशा वैद्य उज्जैन डॉक्टर नेमीचंद जैन उज्जैन महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष के दायित्व में अनिल वासवानी कटनी, सचिव सुनील पंचोली छिंदवाड़ संयुक्त सचिव मनीष पटेल जबलपुर, मालवा प्रांत अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र दुबे पीथमपुर, सचिव राजेश गर्ग उज्जैन, संयुक्त सचिव श्रीमती सीमा मिश्रा धामनोद, राजेश देशमुख सुसनेर, मध्य भारत प्रांत' अध्यक्ष डीडी सेठिया भोपाल, सचिव पुरुषोत्तम कौशिक ग्वालियर, संयुक्त सचिव संजीव कुचिया मुरैना को जिम्मेदारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त संभाग कार्यकारिणी के भी विभिन्न दायित्व को घोषणा की गई