लघु उद्योग भारती इंदौर की महिला इकाई द्वारा स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन डीबी अपोलो सिटी में किया गया प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद माननीय श्री शंकर लालवानी जी, प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती श्री राजेश मिश्रा जी, पूर्व अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता जी, अध्यक्ष डी बी अपोलो सिटी श्री राजेश ज्वेल जी द्वारा किया गया। महिला ईकाई अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुमार ने बताया कि दीप प्रज्वलन के साथ प्रदर्शिनी का शुभांरभ किया गया। सभी अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए विभित्र उत्पादों को देखा एवं महिलाओं के प्रयासों को सराहा गया, अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुमार, सचिव अनीता मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन व प्राची अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया तत्पश्चात माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी जी ने महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की जो उनके व्यवसाय के लिए सहायक होगी। प्रदर्शनी के दौरान प्राकृतिक तरीकों से रंग एवं गुलाल बनाने की कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती हेमलता कुमार ने महिलाओं एवं बच्चों को हानिकारक रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान एवं त्वचा की बीमारियों से अवगत कराया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई के सभी सदस्यों ने होली उत्सव मनाया एवं प्राकृतिक गुलाल एवं रंगों से होली खेलने का प्रण भी लिया। प्रदर्शनी में कई फूड स्टाल भी थे जहां सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में विनीत जैन, प्रतिभा शुक्ला प्रदेश प्रभारी लघु उद्योग भारती, श्रीमती मीना फाले जी महिला इकाई इंदौर, कन्हैयालाल खात्री अध्यक्ष बरदरी, पंकज काले अध्यक्ष, विकास गुप्ता सचिव पोलो ग्राउंड, श्रीमती श्वेता खनूजा उपाध्यक्ष, श्रीमती अनीता मित्तल सचिव, श्रीमती ममता दीक्षित श्रीमती शिवानी रोदूलकर उपस्थित थे।